जौनपुर में भाजपा नेता की स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर फोरलेन जाम किया

जौनपुर के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। मुरादपुर में भाजपा नेता की एक तेज रफ्तार... और पढ़ें

जौनपुर में भाजपा नेता की स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर फोरलेन जाम किया

जौनपुर के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। मुरादपुर में भाजपा नेता की एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और स्कॉर्पियो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के मुताबिक, मुरादपुर स्थित विद्युत पावर हाउस के पास फोरलेन पर यह हादसा हुआ। बाइक सवार दोनों युवक रोज की तरह मजदूरी करने जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। हादसे में पट्टी दयाल गांव निवासी चंचल उर्फ अट्टू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके साथी विनोद उर्फ नारद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। लेकिन हादसे से नाराज ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने मृतक के शव को फोरलेन सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। ग्रामीण आरोपी चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे।

फिलहाल पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। पूरा मामला बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर का बताया जा रहा है।

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Trending Shorts Stories Join Now